फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी मात्रा में अबैध शराब पकडी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पुलिस ने तीन मामलों में 1200 बोतल शराब पकड़ी
विज्ञापन

बरनाला। जिला पुलिस बरनाला द्वारा अवैध शराब के तीन विभिन्न मामलों में 1200 बोतल यानी 100 पेटी अवैध शराब बरामद की है। पहले मामले में जानकारी देते हुए सहायक थानेदार कुलदीप सिंह ने बताया कि सीआईए स्टाफ ने पुलिस पार्टी के सहयोग से गश्त के दौरान शक के आधार पर गांव कुब्बे से आधा किलोमीटर पीछे मौजूद थे, तो 2 कार चालक गत्ते के डिब्बों में शराब की अदला बदली कर रहे थे। जिसकी पुलिस ने जांच की तो चालक पुलिस पार्टी को देख मौके पर फरार हो गए, जिनकी कार में आरोपी जसपाल सिंह को काबू किया गया। जिससे 90 पेटी अवैध शराब एक पिकअप कार बरामद की गई। मामले में पांच आरोपी रछपाल सिंह उर्फ लड्डू निवासी मंडेर लोंगोवाल जिला संगरूर, परमजीत सिंह उर्फ पम्मा निवासी हरिगढ़, हरजिंदर सिंह उर्फ काला निवासी कुब्बे, नीट निवासी कालेका, विक्की कुमार निवासी ठुल्लेवाल पर केस दर्ज करके उनकी तलाश की जा रही है। इसी प्रकार दूसरे मामले में थाना महलकलां में रफी मोहम्मद द्वारा गश्त दौरान गुप्त सूचना के आधार पर आरोपित चरणजीत सिंह उर्फ चिन्ना निवासी चंन्नवाल को 12 बोतल अवैध शराब सहित काबू करके केस दर्ज कर लिया गया। इसी प्रकार तीसरे मामले में थाना ठुलीवाल के सहायक थानेदार हरजिंदर सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर अपने साथियों के साथ मिलकर अवैध शराब वजीरदकेकलां से आस-पास के गांव में बेचता था, को नाकाबंदी दौरान वजीरदके कला मारुति कार का घेराव कर 108 बोतल अवैध शराब सहित काबू करके केस दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें