एटीएम कार्ड बदल कर खाते से रुपये निकाले
बरनाला। थाना सिटी पुलिस ने एटीएम कार्ड बदल कर खाते से रुपये निकलवाने के आरोप में एक नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी गुरवीर सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता निर्भय सिंह निवासी रायकोट रोड बरनाला ने बताया कि उसका पुत्र गगनदीप सिंह विजया बैंक के एटीएम से रुपए निकलवाने गया था। उसके पीछे दो-तीन अन्य व्यक्ति भी खड़े थे। एक व्यक्ति ने उसके बेटे गगनदीप सिंह को अपना एटीएम कार्ड देकर खाते की स्टेटमेंट पता करने संबंधी कहा। इस तरह बातों में उलझा कर उसके बेटे के साथ एटीएम कार्ड बदल लिया और उसके खाते से 47000 रुपये की रकम निकलवा ली। बैंक से पता चल कि कि कुछ रुपये जगसीर सिंह निवासी कृपाल सिंह वाला के खाते में ट्रांसफर हुए हैं। इस पर पुलिस ने जगसीर सिंह व दो अज्ञात व्यक्तियों पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।