फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लडकी ने की सुसाईड

विज्ञापन
विज्ञापन
मानसिक परेशान युवती ने की आत्महत्या
विज्ञापन

बरनाला। गांव सहजड़ा निवासी 20 वर्षीय लड़की ने मानसिक परेशानी के चलते फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना महलकलां के प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रगट सिंह ने बताया कि जसवीर कौर पुत्री सुरिंदर सिंह निवासी सहजड़ा वीरवार शाम घर में कोई पारिवारिक सदस्य न होने पर पढ़ाई की मानसिक परेशानी के चलते घर का गेट बंद कर फंदा लगा सुसाइड कर लिया। लड़की का पिता प्रतिदिन की तरह अपने काम पर गया था व मां व अन्य सदस्य गांव में नगर कीर्तन होने के कारण गुरुद्वारा साहिब सेवा करने गए थे। इस घटना का पारिवारिक सदस्यों को उस समय लगा जब लड़की का पिता काम से घर आया तो घर का गेट अंदर से बंद था, जिस पर उसने घर की दीवार फांदकर अंदर से गेट खोलने की कोशिश की तो सामने बरामदे में लड़की का शव लटका था। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक लड़की के पिता सुरिंदर सिंह के बयान के आधार पर मृतका शव का सिविल अस्पताल बरनाला से पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें