नशे के कैप्सूल समेत दो गिरफ्तार
नंगल। जिला पुलिस प्रमुख स्वप्न शर्मा व डीएसपी नंगल जीपी सिंह के निर्देश पर नंगल पुलिस ने थाना प्रभारी पवन चौधरी के नेतृत्व में दो युवकों को नशीले कैप्सूलों समेत गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी पवन चौधरी ने बताया कि एएसआई बलबीर सिंह के नेतृत्व में रेलवे क्रासिंग फाटक के पास की गई नाकेबंदी के दौरान दो लोगों को शक के आधार पर रोककर तलाशी ली गई तो उनके पास से नशे के 60 कैप्सूल बरामद हुए। इसके आधार पर राकेश कुमार निवासी गांव तलवाड़ा और राज कुमार निवासी नंगल के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।