फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ाकांबदी दौरान मारूति कार में से 10 पेटी शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मारुति कार से 10 पेटी शराब बरामद
विज्ञापन

आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार
नूरपुरबेदी (रोपड़)। स्थानीय पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक मारुति कार से चंडीगढ़ से बेचने के लिए लाई जा रही शराब की 10 पेटियां बरामद की हैं। आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। थाना प्रभारी कुलवीर सिंह कंग ने बताया कि एसआई महिंद्र कुमार समेत पुलिस पार्टी गांव घाही माजरा में स्थित धार्मिक स्थान बाबा करोलगढ़ के पास गश्त के दौरान मौजूद थे। किसी मुखबिर से जानकारी मिली कि एक व्यक्ति चंडीगढ़ से काफी मात्रा में मारुति कार में शराब लेकर आ रहा है। पुलिस पार्टी ने कुछ दूरी पर स्थित गैस के गोदाम के पास नाकाबंदी करके चंडीगढ़ नंबर की मारुति को रुकने का इशारा किया। कार चालक अजय कुमार निवासी हियातपुर थाना नूरपुरबेदी कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मारुति से 10 पेटियां बरामद की। पुलिस ने शराब कब्जे में लेकर उक्त आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें