जमीन के सौदे में हेराफेरी, पिता और दो पुत्रों पर केस
बरेटा (मानसा)। पुलिस ने एक जमीनी सौदे में हेराफेरी करने संबंधी मिली शिकायत पर बाप समेत दो पुत्रों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बरेटा वासी एक व्यक्ति ने परमिंदर सिंह वकासी बरेटा से तीन कनाल 16 मरले जमीन का सौदा 40 लाख रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से किया। ब्याने के तौर पर 10 लाख रुपये वसूल लिए। इसके बाद ना तो उसने समय पर रजिस्ट्री ही करवाई और ना ही उक्त राशि वापस की। पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर मुखत्यार सिंह व उसके पुत्रों सतगुरु सिंह व भगवान सिंह के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है।