जमीन विवाद में महिला की हत्या
फिरोजपुर। थाना गुरुहरसहाय के गांव कचूरे वाला झुग्गे में बुधवार सुबह पारिवारिक सदस्यों के बीच जमीन को लेकर हुए झगड़े में आरोपियों ने तेज धार हथियारों से आंगनबाड़ी वर्कर महिला की हत्या कर दी । सूचना मिलते ही गुरुहरसहाय के डीएसपी जसवीर सिंह पुलिस पार्टी समेत घटनास्थल पर पहुंच गए । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी । डीएसपी जने बताया कि करीब 35 वर्षीय मायावती पत्नी गुरमीत सिंह का अपने ही परिवार के सदस्यों के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था । बुधवार सुबह घर में जमीन को लेकर झगड़ा हो गया। आरोपियों ने तेज धार मायावती पर हमला कर दिया। मायावती की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के भाई अरविंद सिंह के बयान पर मृतका के दादा ससुर फलक सिंह, सास छिंदो बाई, देवर शर्मा सिंह व सुरजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।