फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्वनर का ओ.एस.डी बता ठग्गी मारने के लिए शहर में घूम रहे व्यक्ति को पुलिस ने पकडा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गवर्नर का ओएसडी बता ठगी की ताक में घूम रहा आरोपी काबू
रोपड़। पंजाब के गर्वनर के ओएसडी का जाली आईडी कार्ड बना कर लोगों से ठगी मारने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने काबू किया है। पुलिस ने पकड़े व्यक्ति से पंजाब राजभवन का एक आई कार्ड भी बरामद किया है। डीएसपी गुरविंदर सिंह ने बताया कि थाना सिटी के इंचार्ज भरत भूषण की अगुवाई में पुलिस पार्टी जब राधा स्वामी भवन के पास थी तो सूचना मिली कि हरदीप कुमार पुत्र महिंद्र कुमार वासी गांव ऐमा जिला होशियारपुर जो खुद को गवर्नर का ओएसडी बनाकर लोगों से ठगी मारता है, इसने एक जाली आई कार्ड बनाया है। यह किसी से ठगी की फिराक में है। पुलिस ने हरदीप कुमार को गिरफ्तार कर जांच के दौरान पंजाब राजभवन चंडीगढ़ का एक आई कार्ड भी बरामद कर लिया है। पुलिस हरदीप कुमार पर मामला दर्ज कर इससे पूछ ताछ में जुटी हुई ओर पुलिस को इससे अहम खुलासे होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें