फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र में झपटमारी की दो घटनाओं से दहशत का महौल

विज्ञापन
विज्ञापन
नंगल में दो महिलाओं से चेन लूटी
विज्ञापन

नंगल। नया नंगल पुलिस चौकी से चंद दूरी पर ही बाइक सवार दो युवकों ने महिला के गले से सोने की चेन लूट ली। पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर रहने वाली सरिता पत्नी पंकज ने बताया कि वह सुबह 11 वजे स्कूल से लौट रहे अपने बच्चे को लेने घर के निकट बने बस स्टाप पर खड़ी थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक उसके गले से दो तोले सोने की चेन झपट कर फरार हो गए। दूसरी घटना नंगल में एक बर्तन विक्रेता की पत्नी के साथ घटी। बर्तन विक्रेता की माने तो दो बाइक सवार उसके घर के सामने किसी का घर पूछने की बहाने आकर रूके और देखते ही देखते उसकी पत्नी के गले से सोने की चैन झपटकर फरार हो गए। चौकी प्रभारी एएसआई नरेंद्र सिंह ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें