जहरीला पदार्थ निगलने से मजदूर की मौत
होशियारपुर। थाना गढ़दीवाला के अधीन आते गांव चकनूर अली में रह रहे 35 वर्षीय मजदूर विक्रम की मंगलवार सुबह होशियारपुर सिविल अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई। डॉक्टरों ने जहरीले पदार्थ निगलने से मौत होने की सूचना दी। थाना गढ़दीवाला पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। विक्रम मूलरूप से यूपी के हरदोई जिले के दिलेर नगर गांव का रहने वाला था। दोस्तों के अनुसार सोमवार रात खाना खाने के बाद पेट दर्द के चलते रात दो बजे उसपहले गढ़दीवाला व बाद में दसूहा सिविल अस्पताल ले गए। दसूहा से रेफर करने के बाद होशियारपुर आने के दौरान रास्ते में विक्रम की मौत हो गई।