विदेश भेजने के नाम पर साढे़ 10 लाख की ठगी
बरनाला। थाना सिटी-2 की पुलिस ने कनाडा भेजने के नाम पर साथ दस लाख ठगी करने के आरोप एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनजीत सिंह ने बताया कि सुखविंदर कौर पत्नी चरण सिंह निवासी कुंभड़वाल ने शिकायत दी कि इंदरजीत सिंह निवासी बरनाला ने उसके बेटे गुरसेवक सिंह को कनाडा भेजने का झांसा देकर उससे साढे़ 10 लाख रुपये ऐंठ लिए। इंद्रजीत ने न तो उसके लडके गुरसेवक सिंह को विदेश भेजा और न ही रुपये वास किए। थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत की जांच करने के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।