कार-ट्रैक्टर टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल
गढ़शंकर। गढ़शंकर होशियारपुर सड़क पर खाबड़ा के निकट कार को ट्रैक्टर ट्राली के टक्कर मारने से कार सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। गढ़शंकर पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर ट्राली चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इंद्रपाल सिंह निवासी जम्मू अपने दो दोस्तों विवेक सोनी तथा प्रदीप कुमार के साथ जम्मू से चंडीगढ़ जा रहा था। जब खाबड़ा के निकट पहुंचे तो ट्रक्टर ट्राली चालक ने गलत साइड से आकर टक्कर मार दी। जिसमें विवेक सोनी व प्रदीप कुमार गंभीर घायल हो गए। जिन्हें पीजीआई में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। गौरतलब है कि ट्रैक्टर चालक को कोई नुकसान नहीं हुआ और वह मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी क ी तलाश में जुटी है।