फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरियों में शामिल मुलजिम पुलिस हिरासत में से फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरियों में शामिल मुलजिम हिरासत से फरार
विज्ञापन

टांडा उड़मुड । दो चोरी के मामलों में गिरफ्तार तीन चोरों में से टांडा पुलिस की नालायकी के कारण एक चोर पुलिस हिरासत से फरार हो गया। टांडा पुलिस ने दो चोरी के मामलों में दो सगे भाईयों समेत तीनको गिरफ्तार किया था। चोरी के मामलों में टांडा पुलिस ने सुरिंदर सिंह उर्फ सनी , सुनील दत्त उर्फ मनी निवासी लोधी चक और अर्जुन निवासी लंगरपुर थाना दसूहा को शनिवार को एएसआई परमजीत सिंह की अगुवाई में अदालत दसूहा में पेश करने के लिए ले जाया गया। सिविल अस्पताल दसूहा में उनका मेडिकल कराने के लिए भेजा गया। इस दौरान सुरिंदर सिंह उर्फ सनी मेडिकल के दौरान फरार हो गया। थाना मुखी दसूहा ने बताया कि फरार चोर की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें