पिस्तौल दिखाकर बाइक छीनी, फरार
मानसा। गांव ठूठ्यांवाली के पास सुबह 11 बजे बाइक सवार तीन अज्ञात युवकों ने पिस्तौल दिखाकर बाइक छीन ली थी। इस संबंधी मिली शिकायत पर थाना सदर मानसा की पुलिस ने उक्त अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।
लाभ सिंह पुत्र गुरदेव सिंह निवासी गांव भैणीबाघा बाइक से गांव से मानसा की तरफ आ रहा था। गांव ठूठ्यांवाली के पास पीछे से आ रहे मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने बाइक उसके आगे लगा दी। पिस्तौल दिखाकर वह लाभ सिंह की बाइक छीनकर फरार हो गए। सहायक थानेदार पाल सिंह ने मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।