जमीन बेचने के नाम पर अकाली पार्षद से 41 लाख की ठगी
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला। अकाली पार्षद यादविंदर सिंह बिट्टू दीवाना से एक व्यक्ति 41 लाख रुपये की ठगी कर अस्ट्रेलिया भागने का मामला सामने आया है। जबकि पुलिस ने फरार आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना टल्लेवाल के प्रभारी मलकीत सिंह ने बताया कि शिरोमणि अकाली दल के यूथ नेता व एमसी यादविंदर सिंह बिट्टू दीवाना निवासी वार्ड नंबर 11 बरनाला ने बरनाला पुलिस को जून 2018 में एक शिकायत दर्ज कराई थी, जिसकी पड़ताल करने पर पुलिस ने जगसीर सिंह निवासी गांव दीवाना जिला बरनाला के खिलाफ ठगी करने का मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी मलकीत सिंह ने बताया कि अकाली नगर पार्षद यादविंदर सिंह बिट्टू दीवाना ने बताया कि जगसीर सिंह को जमीन खरीदने के लिए बयाने के तौर पर 41 लाख रुपये पेशगी देकर रजिस्ट्री कराने की तारीख फिक्स की थी, जिसके अनुसार एमसी यादविंदर सिंह बिट्टू दीवाना फिक्स तारीख पर नंबरदार गवाह आदि लेकर रजिस्ट्रार ऑफिस में हाजिर होकर अपनी हाजिरी लगवाई परंतु वहां पर 41 लाख रुपये ले चुका जगसीर सिंह रजिस्ट्री करवाने नहीं आया। इस उपरांत नगर पार्षद यादविंदर सिंह बिट्टू दिवाना ने जगसीर सिंह को रजिस्ट्री करवाने के लिए कहा परंतु वह टालमटोल करता रहा व न ही उसने लिए रुपये वापस लौटाए। थाना प्रभारी मलकीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने जांच व डीए लीगल की राय के बाद जगसीर सिंह के खिलाफ ठगी का केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है। परंतु उन्होंने बताया कि आरोपी जगसीर सिंह को उस पर मामला दर्ज होने का पता चल गया तो वह ऑस्ट्रेलिया में टूरिस्ट वीजा पर फरार हो गया है। एसएसपी हरजीत सिंह ने कहा कि वह जैसे ही वह वापस भारत आएगा तो उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।