फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति, सास व ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीडन का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज उत्पीड़न में पति, सास और ससुर के खिलाफ केस
विज्ञापन

मानसा।
थाना सिटी-2 मानसा की पुलिस की ओर से पति समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज करके उन्होंने तलाश जारी कर दी है।
प्रदीप कौर वासी मानसा का विवाह उसके परिवार द्वारा मलकीत सिंह वासी नाभा के साथ 21 जनवरी 2015 को करीब 20 लाख रुपये खर्च करके किया गया था। इसके बावजूद ससुराल वाले दहेज के लिए उसे परेशान करने लगे। जब पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी तो ससुराल परिवार ने आपसी राजीनामा करके तलाक देने के साथ-साथ 13 लाख 50 हजार रुपये देने का इकरार किया। इसके बाद न तो उन्होंने उक्त राशि ही वापस की और न ही तलाक दिया। इससे मजबूर होकर पीड़िता ने जिला पुलिस मुखी मानसा के पास शिकायत की। उन्होंने जांच के बाद पीड़िता के पति मलकीत सिंह, सास बलजीत कौर और ससुर गुरदेव सिंह वासी नाभा के खिलाफ मामला दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें