रंजिश में मारी गोली, चंडीगढ़ रेफर
श्री आनंदपुर साहिब। श्री आनंदपुर साहिब के गांव गंगूवाल में आपसी रंजिश में गोलियां चलीं। इस वारदात के दौरान एक युवक गोली लगने से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। इस वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही डीएसपी रमिंदर सिंह काहलों और थाना प्रमुख सतीश कुमार मौके पर पहुंचे। इस संबंधित जानकारी देते थाना प्रमुख सतीश कुमार ने बताया कि दो ग्रुप की रंजिश में यह वारदात हुई है। सोमवार को दोपहर 12.15 बजे जब रोहत बाली पुत्र सरूप बाली गांव गंगूवाल में अपनी दुकान पर बैठा थी तो दो बाइक सवार तीन युवकों ने उस पर हमला कर दिया और तीन गोलियां चलाईं। एक गोली रोहत बाली की टांग में लगी और वह घायल हो गया। इस दौरान रोहत बाली को जब सिविल अस्पताल लाया गया तो उस की गंभीर के कारण डाक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। थाना प्रमुख ने बताया कि इनमें विकास बिल्ला नामक युवक की पहचान कर ली गई है जब कि बाकियों के बारे भी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जख़्मी रोहत बाली के बयान पर अगली कार्रवाई की जाएगी।