फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नया नंगल में गत देर रात बाईक सवार अज्ञात लुटेरों ने लूटा महिला से बैग,

विज्ञापन
विज्ञापन
चलती बाइक से गिराकर एक्साइज इंस्पेक्टर की पत्नी से छीना बैग, हालत गंभीर
विज्ञापन

नंगल-मैहतपुर मुख्य मार्ग पर वारदात, घायल महिला पीजीआई रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
नंगल। नंगल-मैहतपुर मुख्य मार्ग पर एक्साइज इंस्पेक्टर की पत्नी से लूट का मामला सामने आया है। नंगल के बीबीएमबी अस्पताल में पत्रकारों से बात करते एक्साइज विभाग के कर्मी पवन कुमार ने बताया कि एक्साइज विभाग में इंस्पेक्टर मनोज सहगल की पत्नी शशि सहगल सोमवार रात लगभग 10 बजे बस में कांगड़ा से मैहतपुर आ रही थी। वहां से उसे आगे नया नंगल घर छोड़ने के लिए वह अपनी बाइक से नंगल जा रहे थे तो फर्टिलाइजर सीसे स्कूल नया नंगल के पास पहुंचे तो वहां कुछ युवक बाइक के साथ खड़े थे। अचानक वह बाइक सवार युवक उनके साथ साथ चलने लगे और एक युवक ने उनकी बाइक के टायर में कुछ फंसा दिया और वह और मैडम बाइक से गिर गए। इस दौरान युवक मैडम का बैग, जिसमें जेवरात, 17 हजार की नकदी व कुछ जरूरी कागजात भी थे छीनकर फरार हो गए। बाइक से गिरने से घायल हुई मैडम शशि सहगल को बीबीएमबी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उनकी गंभीर हालात को देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया है। नया नंगल पुलिस चौकी के प्रभारी एएसआई नरेंद्र सिंह बताया कि उन्हें बीबीएमबी अस्पताल से सड़क हादसे में महिला के घायल होने की सूचना मिली थी। जब वह बयान दर्ज करने गए तो उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया था। इस कारण महिला के बयान दर्ज नहीं हो सके हैं और न ही लूट की शिकायत अभी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें