330 पेटी शराब बरामद
नवांशहर। थाना बलाचौर पुलिस ने गढ़ी कानूगो चौक के पास नाका लगाकर 330 पेटी अवैध शराब (सेल फार चंडीगढ़) बरामद की है। पुलिस ने गाड़ी के ड्राइवर को गिरफ्तार करके एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, एक्साइज विभाग के इंस्पेक्टर गुरिंदर सिंह व एएसआई अमरजीत सिंह की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर चंडीगढ़ से आ रहे एक कैंटर नंबर (पीबी-10-सीजी-2611) को रोका, जिसमें से पुलिस को 330 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने कैंटर चालक गांव बवेली थाना चब्बेवाल जिला होशियारपुर के रहने वाले सोमनाथ पर एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार इस दौरान कैंटर के आगे एक कार भी चल रही थी, जिसमें बैठे लोग कैंटर के पकड़े जाने के बाद फरार हो गए।