रोहतक के लिए
दहेज मांगने पर पति व ससुर पर मामला दर्ज
झुनीर। पुलिस ने दो व्यक्तियों खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज करके तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मनप्रीत कौर निवासी गांव बुर्ज भलाईके का विवाह 03 मार्च 2016 को इकबाल सिंह पुत्र बलदेव सिंह निवासी गांव वड्डा गूडज जिला सिरसा से किया गया था। इसके बाद उसका ससुर परिवार उससे 5 लाख रुपये या कार लाने की मांग करने लगा। इस संबंध में पीड़ता की शिकायत पर पुलिस ने पति इकबाल सिंह और ससुर बलदेव सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।