फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की मौत के मामले में ससुर, जेठानी, भतीजा नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला की मौत मामले में ससुरालियों के खिलाफ किया हत्या का केस
विज्ञापन

आक्रोशित परिजनों ने जेल चौक पर किया पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन
आरोपी ससुर, जेठानी, भतीजा नामजद
अमर उजाला ब्यूरो
होशियारपुर। थाना सदर के अधीन गांव छावनी कलां में शनिवार को रहस्यमय हालात में मृत मिली 42 वर्षीय दविंदर कौर के पति रंजीत सिंह के आस्ट्रेलिया से व साईप्रस से बेटी प्रीति के लौटने पर परिजनों ने थाना सदर पुलिस के खिलाफ जोरदार रोष प्रदर्शन किया। पुलिस की तरफ से पहले पोस्टमार्टम कराने की बात कहने पर आक्रोशित परिजनों ने जेल चौक पर धरना दे दिया। इसके बाद दोपहर बाद डीएसपी (सिटी) अनिल कोहली मौके पर पहुंच जब परिजनों को बताया कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने को तैयार है तो ट्रैफिक बहाल हो सका। परिजनों के शिकायत पर थाना सदर पुलिस ने आरोपी ससुरालियों जेठानी पुष्पिंदर कौर, भतीजे नरेंद्र कुमार व ससुर संता सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका दविंदर कौर के पिता गुरदेव सिंह निवासी गांव सरहाला रानूआं (नवांशहर) के साथ परिजन पुलिस पर आरोप लगा रहे थे कि पुलिस जानबूझकर आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। मृतका के भतीजे साबी ने आरोप लगाया कि शनिवार को जब हमलोग छावनीकलां आए थे तो ससुरालिए दविंद्र कौर के शव को अंतिम संस्कार करने की योजना बना रखी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि दविन्द्र कौर की हत्या उसकी जेठानी ने अपने बेटे व ससुर की सहायता से गला घोंटकर की है। यहां यह भी उल्लेखनींय है कि मृतका का पति रंजीत सिंह करीब 21 दिन पहले ही गांव से आस्ट्रेलिया गया था।थाना सदर पुलिस की तरफ से ससुरालियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज होने के बाद प्रशासन की तरफ से मृतका के शव का पोस्टमार्टम करने के लिए 3 डॉक्टरों डॉ. जसविंद्र सिंह, डॉ. मनीष कुमार व लेडी डॉक्टर संगीता चौधरी पर आधारित मेडिकल बोर्ड की देखरेख में शव का पोस्टमार्टम किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें