फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल मैदान हुआ झगड़ा, घायल युवक ने दम तोड़ा,

विज्ञापन
विज्ञापन
खेल के दौरान हुए झगड़े में घायल युवक ने तोड़ा दम
विज्ञापन

सरपंच सहित तीन गिरफ्तार, तीन आरोपी फरार
अमर उजाला ब्यूरो
होशियारपुर। गांव रहली के सरपंच ने अपने साथियों के साथ कथित तौर पर खेल के मैदान में हुए विवाद के बाद युवक को कथित तौर पर बंधक बनाया और पीटकर घायल कर दिया। घायल युवक ने उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने सभी 6 आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। 6 आरोपियों में से आरोपी सरपंच सहित तीन को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था जो न्यायिक हिरासत में है। जानकारी देते हुए थाना चब्बेवाल के प्रभारी बलविंदर सिंह ने बताया कि गांव रहली की निवासी महिला विद्या देवी पत्नी राम पाल ने पुलिस के पास 26 जून को एक शिकायत दर्ज कराई कि उसके बेटे अर्पण को गांव के सरपंच अवतार सिंह ने कथित तौर पर बंधक बनाकर अपने साथियों के साथ मिलकर पीटा और गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आईपीसी की धारा 323, 342, 506, 148 के तहत मामला दर्ज किया था। अब जुर्म में बढ़ोतरी करते हुए अब आईपी की धारा 325, 308 भी लगा दी गई थी। थाना प्रभारी ने बताया कि उक्त प्रकरण के तीन आरोपियों सरपंच अवतार सिंह, मनजीत सिंह, सुखविंदर सिंह उर्फ सोखी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि प्रकरण में हरप्रीत कौर, जोगिंदर सिंह , डाक्टर सत्ता के खिलाफ भी मामला दर्ज किया था, जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें