फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

400ग्राम हेरोईन के साथ नाईजेरियन तस्कर सहित दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने दो तस्करों से पकड़ी हेरोइन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
खन्ना। समराला पुलिस ने मक्का आफर निवासी नाइजीरियन को 300 ग्राम व सदर पुलिस ने सतविंदर सिंह निवासी संगरूर को 100 ग्राम हेरोइन समेत गिरफ्तार किया है। एसएसपी खन्ना ध्रुव दहिया ने बताया कि समराला थाना के एसएचओं मनजीत सिंह ने समराला के हेडों चौंकी के पास पुलिस बल के साथ नाकाबंदी की हुई थी। एक नाइजीरियन निवासी पैदल ही चंडीगढ़ रोड से होता हु्आ लुधियाना की ओर जा रहा था। उसने हाथ में एक लिफाफा पकड़ा हुआ था। पुलिस को शक हुआ तो उसे रोका गया। उसके लिफाफे की तलाशी ली गई तो उसके लिफाफे से 300 ग्राम हेरोइन बरामद कर उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया है। इसी तरह खन्ना की सदर पुलिस के एसएचओ गुरचरण सिंह ने खन्ना के जीटी रोड पर अलौंड गांव के पास नाकाबंदी की हुई थी। आरोपी सतिंदर सिंह निवासी संगरूर जो अंबाला से बस में सवार होकर संगरूर की तरफ जा रहा था। जीटी रोड पर लगें नाके को देख वह नाके से पीछे ही उतर गया और तेजी से पीछे की ओर चलने लगा। पुलिस ने उसे पकड़कर तलाशी ली। उसकी जेब से 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें