मोटरसाकिल सवार युवकों पर चलाई गोली
गोली मोटरसाइकिल के मडगार्ड पर लगने से बचे
होशियारपुर। मंगलवार बाद दोपहर बंगा मार्ग पर गांव चौहड़ा के पास स्थित गुरुद्वारा शहीदां के पास एक बाइक पर सवार लोगों ने बुलेट बाइक पर सवार दो सगे भाइयों पर गोली चला दी और फरार हो गए। गोली निशाना चूकने कारण बुलेट मोटरसाइकिल के मडगार्ड पर लगने से बचाव हो गया। एकत्रित जानकारी अनुसार जसविंदर सिंह पुत्र मेजर सिंह निवासी सागर गेट बंगा अपने भाई जगतार सिंह के साथ एसडीएम गढ़शंकर में दर्ज एक मामले में तारीख भुगतकर वापिस पर लौट रहे थे। जब वह उक्त गुरुद्वारा के समीप पहुंचे तो पीछे से आए मोटरसाइकिल पर अज्ञात दो सवारों ने गोली दाग दी, जिन्होंने हेलमेट पहन रखा था। घटना के बाद पीड़तों ने बताया कि उन्होंने 100 नंबर पर कई वार डायल किया किंतु पुलिस ने फोन नहीं उठाया। वह पहले बंगा थाना गए और फिर गढ़शंकर को सूचित किया। पीड़तों ने बताया कि उन्हें संदेह है कि यह हमला बीते समय माहिलपुर में हुए एक झगड़े का बदला हो सकता है। पुलिस ने घटनास्थल का दौरा कर आगे की कार्रवाई आरंभ कर दी है।