फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के गेट आगे खले रहे मासूम बच्चे को अगवा करके ले जाने की बड़ी घटना टली

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी केंद्र
विज्ञापन


बच्ची को किडनैप कर रहा बदमाश 11 वर्षीय राघव से डरकर भागा
घर के गेट आगे खले रही मासूम को अगवा करके ले जाने की बड़ी वारदात टली
ट्यूशन पढ़ने आए बच्चे ने किडनैपर का किया बहादुरी से मुकाबला
अगवाकार बच्चे को छोड़कर हुए फरार
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा। बधनी कलां के बाजार में एक घर के बाहर खेल रही मासूम को अज्ञात बाइक सवार ने उठाने की कोशिश की तो घर में ट्यूशन पढ़ रहे एक 11 वर्षीय के बच्चे ने शोर मचाकर मुकाबला किया और बच्ची को छुड़वा लिया। शोर मचने पर बाइक सवार फरार हो गए। सूचना पर डीएसपी सुबेग सिंह और थाना बधनी कलां के प्रभारी इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह भी पहुंचे। बच्ची के दादा पवन कुमार निवासी बधनी कलां ने बताया कि उसकी पोती पावनी देवी (3) शनिवार को देर शाम साढ़े पांच बजे घर के गेट आगे खेल रही थी कि एक बाइक सवार घर के गेट के पास आया और पोती को उठाकर बाइक पर बिठाने लगा। इस दौरान उनके पड़ोस का एक 11 वर्षीय राघव जो उनके घर ट्यूशन पढ़ने आया था, उसने पोती को ले जाने का प्रयास कर रहे बाइक सवार को देखा तो शोर मचाया और पोती को बहादुरी से बाइक सवार से छुड़ाने लगा। शोर मचने पर बदमाश पोती को छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने बहादुरी दिखाने वाले बच्चे की प्रशंसा करते उसको इनाम दिया और कहा कि इस लड़के की तरह हर नागरिक को बहादुरी दिखानी चाहिए। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके बाद थाना बधनी कलां में पुनीत कुमार पुत्र पवन कुमार के बयान पर थाना बधनी कलां में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

फोटो कैप्शन -डी.एस.पी. सुबेग सिंह व थाना प्रभारी सुरजीत सिंह घटना स्थल पर पहुंचकर जांच करते हुए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें