फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निहंग सिंहों द्वारा उखाड़ी गई मजार को दोबारा बनवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
उखाड़ी गई मजार को दोबारा बनवाया
विज्ञापन

दमदमी टकसाल के निहंग सिंहों को पुलिस ने हिरासत में लिया
अमर उजाला ब्यूरो
रोपड़। जिला की तहसील श्री चमकौर साहिब के गांव टप्परियां अमर सिंह के गुरुद्वारा साहिब की सीमा के अंदर बनी मजार को उखाड़ने पर माहौल तनावपूर्ण बन गया। यह मजार बाबा मलंग शाह की है और दमदमी टकसाल के सिंहों ने इसे उखाड़ दिया। इस घटना के बाद गांव के लोगो में रोष है, जिसके चलते उच्च पुलिस अधिकारी भी पहुंचे। इस दौरान एसपी (डी) बलविंदर सिंह रंघावा, डीएसपी चमकौर साहिब नवरीत सिंह विर्क के नेतृत्व में पुलिस बल पहुंचा और निहंग सिंहों को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में गांव के सरपंच जगतार सिंह ने बताया कि गांव के गुरुद्वारा साहिब की सीमा के भीतर प्राचीन बाबा मलंग शाह की मजार पर तोड़फोड़ करने के लिए गांव के ही कुछ व्यक्तियों ने दमदमी टकसाल के दरबारा सिंह, वजीर सिंह, महंदर सिंह आदि निहंग सिंहों को बुलाया था और निहंग सिंह एक टैंपो ट्रैवलर में सवार होकर यहां आए, जो अन्य वाहन में दो 12 बोर की राइफलों, बरछों, गंडासे हथियार भी लाए थे। बाबा निर्मल सिंह के नेतृत्व में आए दमदमी टकसाल के निहंग सिंहों जगदेव सिंह, लवप्रीत सिंह, दविंदर सिंह, पाला सिंह ने आते ही गुरुद्वारा साहिब का गेट बंद कर दिया और मजार को उखाड़ना शुरू कर दिया। उन्होंने मजार की चादर व झंडे भी जला दिए। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई तथा डीएसपी नवरीत सिंह विर्क के नेतृत्व में पहुंचे पुलिस बल ने कबर की बेअदबी करने तथा लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए कुछ गांववासियों तथा दमदमी टकसाल के 32 के करीब सिंहों को हथियारों सहित काबू कर कानूनी कार्रवाई शुरू की। इस दौरान डीएसपी की निगरानी में गांववासियों के सहयोग से मजार का दोबारा निर्माण शुरू करवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें