फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जियों को रंग लगा कर बेच किया जा रहा सेहत से खिलवाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा नेता ने विक्रेता को सब्जी रंगते पकड़ा
विज्ञापन

रोपड़ की मंडी में सब्जियों को रंग लगाकरकिया जा रहा सेहत से खिलवाड़
सब्जी विक्रेता रेहड़ी छोड़ फरार, सेहत विभाग ने नष्ट कर लिए सैंपल
अमर उजाला ब्यूरो
रोपड़। शहर की मंडी में शनिवार को एक विक्रेता को भाजपा नेता रमित केहर ने सब्जियां रंगते पकड़ लिया। इसका विरोध करने पर अज्ञात सब्जी विक्रेता रेहड़ी छोड़ फरार हो गया। साथ ही उसके साथी सब्जी विक्रेता भी मौके से गायब हो गए। शिकायत मिलने पर पुलिस ने रेहड़ी कब्जे में ले ली। वहीं फूड सेफ्टी विभाग के कर्मचारियों ने सैंपल लेकर सब्जियां नष्ट कर दी है।
भाजपा नेता रमित केहर ने बताया कि वह रोजाना की तरह मंडी में सब्जी लेने के लिए गथे। उन्होंने एक विक्रेता को रेहड़ी पर रखे टब में फलियों को हरे रंग के पानी से धोते हुए देखा। उन्होंने बताया कई दिन पुरानी और खराब फलियों को हरा रंग लगाकर रेहड़ी पर बेचा जा रहा था। उन्होंने इसका विरोध किया और पार्षद रचना लांबा को मौके पर बुलाया। इस पर सब्जी विक्रेता रेहड़ी छोड़ कर भाग गया। सब्जी विक्रेता हरे रंग का पानी भी फेंक गया। रंग की डिब्बी टब में ही पड़ी थी। इसके बाद एक-एक कर उसके साथी सब्जी विक्रेता भी मंडी से गायब हो गए।
विज्ञापन

उन्होंने इस बात की सूचना थाना सिटी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे पुलिस मुलाजिमों ने रेहड़ी को कब्जे में ले लिया। भाजपा नेता रमित केहर का कहना है कि सेहत विभाग केवल खानापूरी कर रहा हैऔर सब्जी विक्रेता शरेआम लोगो की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। पार्षद रचना लांबा का कहना है कि मंडी में सब्जी बेचने वाले इन लोगों की कोई पहचान नहीं है। वह कई बार नगर काउंसिल और पुलिस से कह चुकी है कि इन सब्जी विक्रेताओं की पहचान की जाए पर किसी ने भी इस अहम बात को संजीदगी से नहीं लिया।
विज्ञापन

थाना सिटी के एसएचओ सन्नी खन्ना ने कहा कि सेहत विभाग के अधिकारियों ने रेहड़ी पर पड़ी सब्जी को फेंक दिया है। उसके सैंपल भर लिये। उन्होंने बताया सब्जी विक्रेता की पहचान के बारे में पता नहीं लग सका है। सहायक कमिश्नर फूड सेफ्टी डॉ. सुखराओ सिंह ने ने बताया सब्जी विक्रेता के खिलाफ सिटी थाने में शिकायत की गई है। उन्होंने बताया कि सैंपल लेने के बाद सब्जियां नष्ट कर दी गई हैं। आरोपी सब्जी विक्रेता के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें