25 लाख के कर्जदार किसान ने लगाया फंदा
मानसा। गांव समाओ में आर्थिक तंगी के चलते एक किसान ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। किसान जगसीर सिंह (45) पुत्र रूप सिंह ने बुधवार की सुबह 11 बजे अपने खेत में जाकर फंदा लगा लिया। उसने कुछ समय पहले की कर्ज उतारने के लिए जमीन बेची थी। उसके सिर पर कई लोगों का करीब 25 लाख रुपये का कर्ज था। मृतक की पत्नी मनदीप कौर ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि कर्ज के कारण पति जगसीर सिंह भारी मानसिक तनाव में रहता था। आज वह सुबह खेत गया था। इस बीच जगसीर सिंह ने खेत के कोठे में रस्सी के साथ फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक अपने पीछे दो बेटियां व एक पुत्र छोड़ गया है। उधर, थाना भीखी के सहायक सब इंस्पेक्टर गुरतेज सिंह ने बताया कि मृतक के पत्नी के बयानों पर 174 तहत कार्रवाई करके लाश वारिसों के हवाले कर दी है।
फोटो : 08 एमएनएस 1 जेपीजी
कैप्शन : मृतक किसान जगसीर सिंह की फाइल फोटो।