फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस में भर्ती कराने के नाम पर दो से ठगे साढ़े तीन लाख, मामला दर्ज।

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस में भर्ती कराने के नाम पर साढ़े तीन लाख ठगे
विज्ञापन

बरनाला। धनौला पुलिस ने गांव कालेके निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर संगरूर व कैथल (हरियाणा) के दो लोगों के खिलाफ ठगी का केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नैब सिंह व मामले की जांच कर रहे एएसआई हरदीप सिंह ने बताया कि गांव कालेके के सुखविंदर सिंह पुत्र सुरजीत सिंह ने शिकायत दी है कि मई की शुरुआत में उसे व उसके दोस्त हरनेक सिंह को जिला संगरूर के गांव भट्टीवाल निवासी रजिंदर कुमार और हरियाणा के कैथल निवासी लाली शर्मा पुत्र ज्ञान चंद धनौला के एक ढाबा पर मिले थे। जिन्होंने उनके बच्चों को पुलिस में भर्ती कराने का झांसा देकर कुल साढ़े तीन लाख लिए थे। लेकिन उनके बच्चों की भर्ती पुलिस में न होने पर जैसे ही उन्होंने अपनी पेमेंट वापस करने को कहा तो आरोपियों ने शिकायतकर्ता को तो 60 हजार रुपये लौटा दिए, लेकिन उसके बाद अपने फोन भी बंद कर लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें