महिला को जबरन जहर पिलाने वाली दो महिलाएं नामजद
टांडा उड़मुड (होशियारपुर)। टांडा पुलिस ने एक महिला को जबरन जहरीली वस्तु पिलाने वाली दो महिलाओं खिलाफ मामला दर्ज किया है। कुलविंदर कौर पत्नी मनजीत सिंह निवासी वार्ड नं. 6 मियानी ने पुलिस पास दर्ज करवाई शिकायत में बताया कि वह 24 जुलाई को अपनी बेटी सिमरनप्रीत कौर के साथ बाजार जा रही थी। रास्ते में उसे शीली निवासी मियानी मिली जो उसको और उसकी बेटी को अपने घर ले गई। मैं जब उसके घर जाकर बैठी तो वहां से पहले से मौजूद बंसो निवासी मियानी उसके दोनों बाजू पकड़ लिए और शीली ने पहले से घोल कर रखा कोई जहरीला पेय उसके मुंह से डाल दिया। इस दौरान उसे थोड़ा होश था तो उसने अपने पति को फ़ोन लगाया पर उसका फ़ोन नहीं लगा तो उसने अपने ससुर स्वर्ण सिंह को फ़ोन लगाया। उसने उसके पति से बात करवाई तो उसने सारी घटना के बारे में अपने पति को बताया। इस दौरान वह मोटरसाइकिल लेकर वहां पहुंचा और उसे मोटरसाइकिल पर बैठा कर सिविल अस्पताल टांडा पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे होशियारपुर रेफर कर दिया। उसका आरोप है कि शीली के पहले उसके पति के साथ अवैध संबंध थे पर अब उसका पति अब उसे संबंध नहीं रखा रहा था। इस रंजिश के चलते शीली ने यह सब किया। टांडा पुलिस ने उक्त दोनों महिलाओं खिलाफ धारा 328, 34 आईपीसी अधीन मामला दर्जकर लिया है।