कर्ज से परेशान किसान ने निगली जहरीली दवा, मौत
बरनाला। कर्ज से परेशान हो गांव भैणी मेहराज के 40 वर्षीय एक किसान ने अपने खेत में जहरीली दवा निगल आत्महत्या कर ली है। जिसकी पहचान हरी सिंह पुत्र गुरदेव सिंह के तौर पर हुई है। थाना धनौला के प्रभारी इंस्पेक्टर नैब सिंह ने जानकारी देते बताया कि मृतक के परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर, शव का पोस्टमार्टम कर वारिसों के सपुर्द कर दिया है। मृतक हरी सिंह की माता अंग्रेज कौर व पत्नी राजविंदर कौर ने बताया कि उस पर तीन लाख रुपये बैंक कर्ज और 7 लाख रुपये आढ़ती का कर्ज था। हरी सिंह कई दिन से मानसिक तौर पर परेशान था।
फोटो कैप्शन : 02बीएनएलपी85-मृतक किसान हरी सिंह की फाइल फोटो।