दहेज मांगने व मारपीट करने पर तीन पर केस दर्ज
बरनाला। जिला के थाना टल्लेवाल पुलिस ने दहेज मांगने व मारपीट करने के आरोप में पति, सास व चाचा ससुर पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। गांव गहल निवासी उपकार कौर पुत्री सौदागर सिंह ने जिला पुलिस मुखी हरजीत सिंह को दी शिकायत में बताया कि उसका विवाह फरवरी 2010 में रणजीत सिंह निवासी बर्मी जिला लुधियाना के साथ हुआ था व उनकी 7 वर्ष की बेटी भी है। उसके परिजनों ने उसके विवाह पर 10 लाख रुपये की राशि खर्च की गई, लेकिन ससुराल परिवार रुपयों की मांग करता रहा व मारपीट करता रहा। पंचायत ने भी कई बार राजीनामा कराया व ससुराल घर जाने पर लड़की की फिर से मारपीट की गई। जिला पुलिस मुखी की हिदायतों पर थाना टल्लेवाल की पुलिस ने जांच की और गहनता से जांच के बाद पुलिस ने पति रणजीत सिंह, सास सुरजीत कौर व चाचा ससुर जोरा सिंह के खिलाफ दहेज मांगने के आरोप में मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं।