फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कर्मी ने की खुदकूशी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस मुलाजिम ने नहर में कूदकर जान दी
विज्ञापन

बरनाला। बरनाला में डियूटी पर तैनात व गांव पक्खोकलां के रहने वाले पुलिस मुलाजमि गुरजीत सिंह ने गत रात को नहर में छलांग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी के अनुसार गुरजीत सिंह उर्फ भोला सिंह (45) पुत्र देव सिंह ने सोमवार रात को रल्ला नहर में छलांग लगा कर सुसाइड कर लिया। मृतक गुरजीत सिंह पंजाब पुलिस में कांस्टेबल था व बरनाला कचहरी में तैनात था। विगत कुछ समय से वह मानसिक तौर पर परेशान रहता था। सोमवार को वह अपनी एक्टिवा पर सवार होकर घर से बाहर चला गया और रात को अपने घर फोन कर दिया कि वह रल्ला नहर में छलांग लगा कर सुसाइड कर रहा है। जब पारिवारिक सदस्य रल्ला नहर के पुल पर पहुंचे, तो उसकी एक्टिवा व चप्पल उन्हें वहां पर मिली। वह खुदकुशी कर चुका था। मंगलवार सुबह गोताखोरों की मदद से मृतक पुलिस कर्मी गुरजीत सिंह का शव नहर से मिल गया है। मृतक के परिवार में एक बेटा, बेटी और पत्नी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौैंप दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें