मारपीट के आरोप में पांच व्यक्तियों पर मामला दर्ज
बरनाला। थाना सिटी की पुलिस ने मारपीट करने वाले 5 व्यक्तियों पर केस दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। सहायक थानेदार स रिंदरपाल सिंह बबलू ने बताया कि जीवन कुमार पुत्र सोहपाल शर्मा निवासी खारा पत्ती संघेड़ा ने शिकायत दर्ज करवाई कि 21 जुलाई को इंद्रजीत सिंह, सुखविंदर सिंह, टिप्पर चंद, जसवंत कौर निवासी संघेड़ा व मनप्रीत निवासी ठुल्लीवाल ने उसकी, उसकी पत्नी व बेटे की बेसबाल से मारपीट की। पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर पांचों आरोपियों इंद्रजीत सिंह, सुखविंदर सिंह, टिप्पर चंद, जसवंत कौर निवासी संघेड़ा व मनप्रीत निवासी ठुल्लीवाल पर केस दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि इस मारपीट की वजह रंजिश यह है कि मोहल्ले की गली को लेकर दोनों गुटों में झगड़ा हुआ था।