फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगी का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
एन्फोर्समेंट अधिकारी बताकर साढे़ तीन लाख की ठगी की
विज्ञापन

बरनाला। अपने आप को एन्फोर्समेंट अफसर बताकर एक व्यक्ति दुकानदार से करीब साढे़ तीन लाख की ठगी कर गया। थाना सिटी-1 की पुलिस ने मामला दर्ज कर ठग की तलाश शुरू कर दी है। थाना सिटी में पीड़ित लाल बहादुर पुत्र कृष्ण चंद निवासी एसडी कॉलेज बरनाला में बयान दर्ज करवाते हुए बताया कि 9 अगस्त को आरोपित मनजीत सिंह निवासी राधा रानी कॉलोनी बरनाला उसकी दुकान पर आया व कहने लगा कि वह एन्फोर्समेंट दफ्तर बरनाला में बड़ा अफसर लगा हुआ है व उनका सांझा दफ्तर सेखा कैचियां बरनाला में तैयार हो रहा है, जिसके लिए उसे 7 एसी, दो फ्रिज की जरूरत है। आरोपी 7 एसी, 7 स्टेब्लाइजर, 7 स्टैंड व दो फ्रिज लेकर उसके साथ 3 लाख 34 हजार की ठगी करके फरार हो गया, जिसकी सूचना उसने तुरंत थाना सिटी एक में कर दी है। थाना सिटी के प्रभारी गुरवीर सिंह ने बताया कि आरोपी मनजीत सिंह निवासी राधा रानी कॉलोनी पर केस दर्ज कर जांच सहायक थानेदार सुरिंदरपाल सिंह को सौंपी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें