दिल्ली का भगोड़ा गिरफ्तार
टांडाउड़मुड़ (होशियारपुर)। पुलिस की स्पेशल ब्रांच ने एक अंतरराष्ट्रीय भगोड़ा काबू कर टांडा पुलिस के हवाले किया है। स्पेशल ब्रांच होशियारपुर के हवलदार जसपाल सिंह ने बताया कि निरंजन सिंह उर्फ फौजी निवासी नारंगपुर हाल वासी जलालपुर थाना टांडा पर थाना इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट नई दिल्ली में फरवरी 2013 में पासपोर्ट एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था। उक्त मामले में उसे अदालत ने भगोड़ा घोषित किया था। एएसआई विपिन कुमार के नेतृत्व में उक्त भगोड़े को काबू कर टांडा पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस बारे में थाना इंदिरा गांधी एयरपोर्ट नई दिल्ली को सूचित कर दिया गया है।