फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंगल के रेलवे रोड में दिन दिहाड़ बंदुक की नोक पर हुई लूट की घटना से क्षेत्र में सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
संशोधित खबर.. कृपया इसका इस्तेमाल करें.....
विज्ञापन


मनी एक्सचेंजर के ऑफिस में घुसकर साढ़े तीन लाख की लूट
नंगल के रेलवे रोड में तीन नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े की वारदात
डीएसपी ने संदेह होने पर पीछा कर आरोपियों को किया गिरफ्तार
नंगल।
रेलवे रोड पर तीन नकाबपोश लुटेरों ने वेस्टर्न मनी ट्रांसफर के दफ्तर से लुटेरों ने लाखों की नकदी लूट ली। पुलिस की मुस्तैदी के चलते मात्र आधे घंटे के बाद ही तीनों लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए तीनों लुटेरे नंगल के ही गांव बरारी के बताए जा रहे हैं।
एक काले रंग की एक्टिवा पर सवार आए दो नकाबपोश लुटेरे रेलवे रोड पर स्थित छाबड़ा पेट्रोल पंप के पास वेस्टर्न यूनियन के दफ्तर में पहुंचे। उनका एक साथी स्कूटर स्टार्ट कर वहीं पर ही खड़ा रहा। जैसे ही दोनों लुटेरे दफ्तर के भीतर घुसे एक ने दफ्तर में घुसते ही मालिक नरेश शास्त्री से मारपीट करनी शुरू कर दी। इसके बाद कनपटी पर दुनाली रखकर पैसे मांगे। दफ्तर मालिक ने पूरी नकदी उन्हें दे दी। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। पीड़ित ने तुरंत इसकी जानकारी नंगल पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे नंगल पुलिस के थाना प्रभारी सन्नी खन्ना व डीएसपी ने कार्यालय में लगे सीसीटीवी खंगालते हुए जांच शुरू की। जैसे ही जांचकर डीएसपी निकले उन्होंने एक एक्टिवा पर सवार तीन लोगों को देखा और उनका पीछा करना शुरू कर दिया। गांव माणकपुर के पास जाकर डीएसपी रमिंद्र सिंह काहलो ने तीनों को पकड़ लिया। इस दौरान उनकी गाड़ी सड़क के साथ लगते नाले में भी जा घुसी।
विज्ञापन

चादर में छुपाकर लाए थे बंदूक
सीसीटीवी फुटेज के अनुसार लुटेरों ने मुंह ढका हुआ था। उन्होंने रेन कोट पहना हुआ था और दुनाली को चादर में छिपाकर लाए थे। आते ही एक लुटेरे ने नरेश शास्त्री से मारपीट करने के उपरांत उनकी कनपटी पर दुनाली तान दी। पैसे लिए और फरार हो गए।
विज्ञापन

आरोपियों से लूट की रकम बरामद
जिला पुलिस प्रमुख स्वप्न शर्मा ने नंगल में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि वारदात में शामिल तीनों लुटेरों को दबोच लिया गया है। उनसे लूट के 3.50 लाख रुपये बरामद कर लिए गए हैं। लुटेरे हरकंवल की आयु 25 वर्ष है। अन्य दो की आयु 17-17 वर्ष है। उन्होंने कहा कि दुनाली लोडेडे थी और उसका लाइसेंस भी था। बंदूक मालिक के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लुटेरों को पकड़ने में अहम योगदान देने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा। मौके पर डीएसपी रमिंद्र सिंह काहलो और थाना प्रभारी सन्नी खन्ना उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें