चोरी के 13 मोबाइलों के साथ तीन आरोपी काबू
बरनाला। पुलिस ने 13 चोरी के मोबाइलों सहित 3 आरोपियों को पकड़ा हैं। इस संबंध में डीएसपी राजेश कुमार छिब्बर ने बताया कि पिछले दिनों अंग्रेज सिंह निवासी गली नंबर 1 के घर से 3 विभिन्न कंपनियों के मोबाइल चोरी हो गए थे। थाना सिटी के इंस्पेक्टर गुरवीर सिंह और सब-इंस्पेक्टर की टीम ने 3 लोगों को 13 मोबाइलों सहित काबू किया है। पकडे़ गए चमकौर सिंह उर्फ हैरी निवासी सेखा हाल आबाद नजदीक रेलवे स्टेशन रामपुरा से विभिन्न कंपनियों के 6 मोबाइल बरामद हुए। इसी तरह काला कुमार निवासी लक्खी कालोनी गली नंबर 4 से 3 मोबाइल व शिव कुमार वासी राही बस्ती बरनाला से 4 मोबाइल बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि इन आरोपियों को अदालत में पेश कर 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।