फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिटफंड कंपनी ने की 40 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
चिटफंड कंपनी का मुख्य प्रमोटर गिरफ्तार, दो फरार
विज्ञापन

40 लाख की ठगी का है आरोप, कोर्ट ने दो दिन के रिमांड पर भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला। ज्यादा ब्याज देने का लालच देकर दो व्यक्तियों से 40 लाख रुपये ठगने का आरोपी चिटफंड कंपनी के मुख्य प्रमोटर को थाना सदर की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना सदर के प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि बलविंदर सिंह पुत्र नछत्तर सिंह निवासी हंडियाया ने एसएसपी हरजीत सिंह को शिकायत दी थी कि उसके साथ जसवीर सिंह पुत्र जसवंत सिंह निवासी बोहा, जिला मानसा, निरभय सिंह पुत्र जगदेव सिंह निवासी पक्खोकलां, जिला मानसा व कुलदीप सिंह पुत्र धनबंत सिंह निवासी मामदपुर, जिला संगरूर ने मिलकर एवीएसएन नाम की चिटफंड कंपनी के नाम पर ज्यादा ब्याज देने का झांसा देकर उससे व उसके साथी से 40 लाख रुपये ठग लिए। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि शिकायत जांच के लिए उनके पास आई। जांच में पाया कि आरोपियों ने बलविंदर सिंह व उसके साथी से 40 लाख रुपये की ठगी की है। जिसके बयान पर जसवीर सिंह निवासी बोहा, निरभय सिंह निवासी पक्खोकलां व कुलदीप सिंह निवासी मामदपूर के खिलाफ 40 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया। पुलिस ने कंपनी के मुख्य प्रमोटर जसवीर सिंह निवासी बोहा को तो गिरफ्तार कर लिया है। जबकि निरभय सिंह व कुलदीप सिंह की तलाश है। उन्होंने कहा कि जसवीर सिंह को रविवार को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड लिया है, ताकि उसकी निशानदेही पर बाकी आरोपियों को पकड़ा जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें