फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजीनामे के धमकाया तो युवक ने सल्फास निगल जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजीनामे के लिए धमकाया तो युवक ने दे दी जान
विज्ञापन

सदर पुलिस ने दो आरोपियों को नामजद किया
मशहूर ड्रमर अरुण कुमार मनकोटिया का था बेटा
अमर उजाला ब्यूरो
होशियारपुर। घर में चोरी के बाद कोर्ट में चल रहे मामले में राजीनामा करने की धमकियों से परेशान होकर आर्य नगर के 22 वर्षीय युवक मुकुल मनकोटिया उर्फ ऐपली पुत्र अरुण कुमार ने शनिवार को देर शाम चिंतपूर्णी मार्ग के पहाड़ी क्षेत्र में सल्फास निगल ली। परिजनों ने देर रात मुकुल को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया, जहां रविवार को अलसुबह उसकी मौत हो गई। परिजनों की शिकायत के आधार पर थाना सदर पुलिस ने 2 आरोपियों को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में नामजद करते हुए केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार ऐपली शनिवार देर रात चिंतपूर्णी रोड पर शिव मंदिर के पास बेहोशी की हालत में मिला था। उसकी मां, मामा व छोटे भाई मौके पर पहुंचे व उसे एक निजी अस्पताल लेकर गए, जहां से उसे सिविल अस्पताल रेफर किया। सिविल अस्पताल में वेंटिलेटर न होने के कारण उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भेजा गया, जहां रविवार को मुकुल की मौत हो गई। मुकुल पॉलीवुड व बॉलीवुड के मशहूर ड्रमर अरुण कुमार मनकोटिया का पुत्र था। अरुण मनकोटिया ने पुलिस को बताया कि 2015 में उसके घर से 25 तोले सोने की चोरी हुई थी। मामला अदालत में है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी बार-बार मुकुल को राजीनामे के लिए धमका रहा था, जिससे मुकुल परेशान था। मुकुल के पिता अरुण कुमार के बयान पर संदीप कुमार निवासी सुखियाबाद व वरुण कुमार निवासी प्रेमगढ़ के खिलाफ आईपीसी की धारा 306, 506 व 34 के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई दिलबाग सिंह कर रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम सोमवार को होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें