फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नवविवाहिता की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर। उपमंडल के गांव रामसरा में विवाहिता की वीरवार रात संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने उसके ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सूरतगढ़ के वाल्मीकि मोहल्ला वार्ड नंबर 22 निवासी मदन लाल ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी एकता की शादी 10 माह पूर्व गांव रामसरा निवासी अजय कुमार पुत्र प्रह्लाद कुमार के साथ की थी। शादी के कुछ समय बाद ही उसके ससुरालियों ने उसे दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया। आरोप के अनुसार एकता के ससुराल वाले दहेज में बाइक और एलईडी देने की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होते देख उन्होंने एकता से मारपीट करते हुए उसे घर में बनी पानी की डिग्गी में धक्का दे दिया जिससे उसकी मौत हो गई। इधर मृतका के ताऊ ससुर कालूराम ने बताया कि एकता को कुछ समय से दौरे पड़ते थे जिसके चलते वीरवार शाम पानी की डिग्गी में गिरकर उसकी मौत हो गई। घटना का पता चलते ही एसपी अमरजीत सिंह व थाना बहाववाला के एएसआई बलदेव सिंह मौके पर पहुंचे। शव को सरकारी अस्पताल पहुंचाकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


इस समाचार की फोटो एबीआर 2 और 3 भेेजी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें