फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान ने खुदकुशी की

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्ज से परेशान किसान ने जहर खाकर जान दी
विज्ञापन

बरनाला। गांव धौला निवासी किसान बलवंत सिंह कर्ज के चलते वीरवार रात जहरीला पदार्थ निगल आत्महत्या कर ली। किसान पर पांच लाख रुपये से अधिक कर्ज था।
थाना रुड़ेके कलां के थानेदार गुरतेज सिंह ने बताया कि किसान बलवंत सिंह निवासी धौला कर्ज उठाकर बहरीन गया था, ताकि वह वहां काम कर अपने सिर चढ़ा पांच लाख रुपये का कर्ज उतार सके। बहरीन में उसको कोई अच्छा काम नही मिला, जिस कारण उसे कोई कमाई नही हुई और वह निराश होकर गांव लौट आया। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच के मुताबिक किसान बलवंत सिंह पर 2 लाख का कर्ज कमेटियों का था ।साढ़े तीन लाख का कर्ज आढ़तियों का था। कर्ज न उतरने के कारण वह काफी परेशान चल रहा था। इसके चलते उसने वीरवार रात जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव वारिसों को सौंप दिया। मृतक अपने पीछे अपनी पत्नी व 6 वर्ष की बच्ची को छोड़ गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें