अफसर को धमकाने में दो किसानों पर केस
बरनाला। जिला खेतीबाड़ी अफसर यादविंदर सिंह को धमकाने वाले किसानों के खिलाफ थाना ठुल्लीवाल पुलिस ने मामला दर्ज किया है। थान प्रभारी सरदारा सिंह ने बताया कि जिला खेतीबाड़ी अफसर यादविंदर सिंह ने शिकायत की गांव ठुल्लेवाल में दो किसानों ने करीब डेढ़ एकड़ धान की फसल लगाई थी। इस पर वह टीम के साथ किसानों को समझाने के लिए गांव पहुंचे। वहां किसान गुरतेज सिंह व बचित्तर सिंह निवासी नंगल ने टीम के साथ दुर्व्यवहार करधमकियां दी। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के बाद किसान गुरतेज सिंह व किसान बचितर सिंह के खिलाफ डीसी के आदेशों का उल्लंघन करने, सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने, धमकियां देने का मामला दर्ज किया गया है।