फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरूणाचल प्रदेश से आई तस्करी की शराब, 600 पेटी पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अरुणाचल प्रदेश से आई 600 पेटी शराब पकड़ी
विज्ञापन

दसूहा(होशियारपुर)। सीआई स्टाफ ने गुप्त सूचना के आधार पर करवाई करते हुए होशियारपुर से अरुणाचल प्रदेश की नाजायज शराब से लदा एक ट्रक तथा एक महिंदरा पिकअप गाड़ी पकड़ी है। सीआईए स्टाफ मुताबिक दोनों गाड़ियों में 600 के करीब पेटियां शराब थी, जो लगभग जिसमें 57 लाख मिलीलीटर बनती है। बाजार में इसकी कीमत 6 लाख है। इस संबंध में सीआईए स्टाफ दसूहा इंचार्ज गोबिंदर सिंह ने बताया कि बीते दिन देर शाम सीआईए स्टाफ को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने वेस्ट एन्क्लेव कॉलोनी टैगोर नगर की तरफ रेड की तो वहां पर मौजूद एक ट्रक और महिंद्रा में अवैध शराब थी। उन्हें देखते ही शराब का तस्कर अशोक कुमार और ड्राइवर मौके से फरार हो गए। गाड़ी की तलाशी लेने पर देखा की गाड़ियों में अरुणाचल प्रदेश की 600 पेटी शराब है। दोनों गाड़ियों को सीज कर दिया है। मौके पर गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मंजीत सिंह उर्फ राजू पुत्र अवतार सिंह निवासी पटियाला थाना मुकेरियां के रूप में हुई है। फरार हुए अशोक कुमार और एक अन्य ड्राइवर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें