फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच क्विंटल पोस्त सहित कैंटर चालक गिरफ्तार, तीन फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंटर चालक 5 क्विंटल पोस्त समेत गिरफ्तार
विज्ञापन

चने के छिलकों की बोरियों में छुपाकर मध्य प्रदेश से पंजाब ला रहा था
पुलिस को देखकर कैंटर के आगे चल रहे कार सवार तीन आरोपी फरार
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर। सीआईए स्टाफ ने कैंटर में लदी चने के छिलकों की बोरियों के बीच छुपाकर मध्यप्रदेश से राजस्थान के रास्ते पंजाब लाया जा रहा 5 क्विंटल पोस्त बरामद किया है। मामले में एक आरोपी दबोचा गया है। उसके तीन साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। थाना बहाववाला पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिला पुलिस प्रमुख डा. केतन बलिराम पाटिल ने बुधवार को पत्रकारों को बताया कि सीआईए स्टाफ के एसआई लक्ष्मण सिंह, सहायक थानेदार सज्जन सिंह मंगलवार सांय पुलिस टीम सहित गांव सुखचैन के बस अड्डे पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर ने उन्हें सूचना दी कि बठिंडा के गांव बुगर निवासी अमरजोत सिंह कैंटर में लदी चने के छिलकों की बोरियों के बीच पोस्त छुपाकर मध्यप्रदेश से बठिंडा आ रहा है। स्विफ्ट डिजायर कार में बठिंडा के गांव ज्योंद निवासी गुरजीत सिंह, मंडी कलां निवासी नरिंद्र सिंह व सतपाल धींगड कैंटर चालक की अगुवाई कर रहे हैं। सूचना के आधार पर जब पुलिस ने कार को रुकने का इशारा किया। इस पर आरोपी कार सहित भाग निकले। पुलिस ने कैंटर रोक लिया। मामले की सूचना मिलते ही डीएसपी गुरबिंदर सिंह संघा मौके पर पहुंचे। कैंटर की तलाशी लेने पर 25-25 किलो पोस्त से भरी 21 बोरियां बरामद हुईं, जिनका वजन करीब 525 किलो था। थाना बहाववाला पुलिस ने कैंटर चालक सहित कार में सवार तीनों लोगों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस मौके पर एसपीडी मुख्तयार सिंह, डीएसपी राहुल भारद्वाज, थाना प्रभारी बरजिंदर सिंह, सीआईए स्टॉफ के लक्ष्मण सिंह व सज्जन सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें