ठगी के आरोप में तीन के खिलाफ केस
बरनाला। थाना धनौला पुुलिस ने तीन व्यक्तियों के खिलाफ जाली वीजा व परमिट देकर 09 लाख रूपये ठगने के आरोप में मामला दर्ज किया है। सब इंस्पेक्टर संदीप कौर ने बताया कि गुरिंदर सिंह पनिवासी बडवर ने एसएसपी को शिकायत दी थी विदेश भेजने का झांसा देकर हिमांशूुअरोड़ा निवासी जीरकपुर, गौरव आनंद निवासी शहादरा नई दिल्ली व एसके बानूं निावसी पंचकूला ने उसे विदेश भेजने का झांसा देकर उससे 09 लाख रुपये ऐंठ लिए और उसको जाली वीजा व परमिट जारी कर दिया। एसएसपी ने जांच सीआईए स्टाफ के इंतार्ज बलजीत सिंह को सौंपी। जांच में आरोप सही मिले। एसएसपी के निर्देश पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।