फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरपंच के बेटे की पीट-पीट कर हत्या, परिजनों ने लगाया राजनीतिक रंजिश निकालने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सरपंच के बेटे की पीट-पीटकर हत्या
विज्ञापन

पुलिस ने एक महिला समेत आठ लोगों पर दर्ज किया केस
आरोपियों पर की जाएगी सख्त कार्रवाई: विधायक घुबाया
अमर उजाला ब्यूरो
फाजिल्का। फाजिल्का जिले के गांव घुरकां के सरपंच दर्शन सिंह के बेटे सर्वजीत सिंह की गांव के ही कुछ लोगों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। थाना सदर पुलिस ने सरपंच के बयान पर गांव की एक महिला समेत आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
सरकारी अस्पताल में पुलिस को बयान देते हुए गांव घुरकां निवासी सरपंच दर्शन सिंह ने बताया कि पिछले पंचायत चुनाव से ही गांव के कुछ लोग उससे राजनीतिक रंजिश रखते थे। उसने बताया कि 31 मई को उसका लड़का सर्बजीत सिंह गुरुहरसहायक के गांव मोहन के हिठाड़ में बीए भाग-1 का पेपर देकर दोपहर करीब ढाई बजे वापस लौट रहा था। गांव लाधूका के निकट कुछ लोगों ने उसे घेरकर उससे मारपीट की। इसका पता चलते ही जब वह अपने रिश्तेदारों को साथ लेकर मौके पर पहुंचे, तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। उन्होंने घायल सर्बजीत को फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से डाक्टरों ने उसे श्री गंगानगर रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान सर्वजीत ने दम तोड़ दिया। शुक्रवार को सर्बजीत सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए फाजिल्का लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर थाना पुलिस ने मृतक के पिता दर्शन सिंह के बयानों पर गांव की ही एक महिला सहित आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों में नरेंद्र सिंह, संदीप कुमार, जगतार सिंह, मुख्तयार सिंह, जगसीर सिंह, कुलवंत सिंह, प्यारा सिंह व बलजिंद कौर शामिल हैं। डीएसपी नरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। शीघ्र ही उन्हें काबू कर लिया जाएगा। सरकारी अस्पताल में पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे हल्का विधायक दविंद्र सिंह घुबाया ने आश्वासन दिया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें