फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने पत्नी के खिलाफ करवाया ठगी का मामला दर्ज।

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी पर दर्ज कराया धोखाधड़ी का केस
विज्ञापन

बरनाला। एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी के खिलाफ थाना रूड़ेके कलां में धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनजीत सिंह ने बताया कि गांव बडरुखां निवासी गगनदीप सिंह ने पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया था कि उसकी पत्नी गुरमीत कौर पुत्री जरनैल सिंह निवासी भैणी फत्ता ने शादी के वक्त वर्ष 2015 के दौरान अपनी उम्र 1983 की बजाए 1988 बताई थी। इसके अलावा उसने ट्राईडेंट में नौकरी हासिल करने के लिए अपना नाम गलत बताया और गलत दस्तावेज पेश किए थे। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले की पड़ताल में शिकायत सही मिली। इस पर आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। आरोपी महिला फरार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें