तस्करी की शराब समेत आरोपी धरा
तलवाड़ा (होशियारपुर)। पुलिस ने तस्करी की शराब समेत एक युवक को गिरफ्तार किया है। एएसआई ओम प्रकाश ने बताया कि पुलिस को किसी ने सूचना दी थी कि एक व्यक्ति गांव बटवाड़ा के पास शराब लेकर जा रहा है। जब पुलिस ने गांव बटवाड़ा में जाकर देखा तो मुख्तयार सिंह निवासी गांव अलेरा अपने हाथ में काला बैग लेकर आ रहा था। उसे रोककर तलाशी ली गई तो उसके बैग से 14 बोतल देसी शराब बरामद की गईं। तलवाड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।