नशीले पदार्थों समेत छह काबूू, मामला दर्ज
मानसा।
विभिन्न थानों की पुलिस ने छह लोगों को काबू करके उनके पास से नशीले पदार्थ बरामद किए। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। थाना सिटी-2 मानसा की पुलिस ने एक्टिवा सवार सतीश कुमार वासी मौड़ मंडी को काबू करके उससे 21 हजार नशे की गोलियां बरामद की। जोगा पुलिस ने गांव अकलिया से गुरमीत सिंह को काबू करके 40 किलो लाहन बरामद की है। उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया है। जोड़किया पुलिस ने इकबाल सिंह बाजेवाला से मक्खन सिंह को काबू करके 24 बोतल हरियाणा मार्का शराब बरामद की है। इसी प्रकार पुलिस ने काला को काबू करके उसके पास से 12 बोतल शराब बरामद की है।